फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जेल के अंदर कैसे पहुंची विदेशी मदिरा

जेल के अंदर कैसे पहुंची विदेशी मदिरा

Mon, 30 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जेल के अंदर कैसे पहुंची विदेशी मदिरा
हमीरपुर। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कारागार का औचक निरीक्षण कर धारदार चम्मच, सरौता व मादक पेय पदार्थ बरामद किया था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बरामद पेय पदार्थ विदेशी मदिरा है। जिला कारागार में शराब बरामद होने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

जिला कारागार में डीएम आरपी पांडेय व एसपी एके सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया था। जिसमें बंदियों के बैरकों से धारदार चम्मच, बीडी, तंबाकू, गुटखा, सरौता व 600 एमएल अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ मिला था। डीएम ने बरामद पेय पदार्थ की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जिसकी जांच जिला आबकारी अधिकारी राम सजीवन ने की है। जांच रिपोर्ट भी 28 जुलाई को जेल प्रशासन को भेज दी गई। आबकारी अधिकारी ने बताया जेल में बरामद पेय पदार्थ की पुष्टि विदेशी मदिरा के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल ये है जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं व मादक पदार्थ कैदियों तक कैसे पहुंचे। जेल अधीक्षक का चार्ज लिए एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया जिला कारागार में मिले पेय पदार्थ की पुष्टि विदेशी मदिरा के रूप में हुई है। बताया जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जो भी कार्रवाई होगी वह शासन स्तर पर ही होगी।

डीएम के निरीक्षण में मिला था अल्कोहल, जांच में पुष्टि हुई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed