{"_id":"5984c0124f1c1b26348b45ef","slug":"31501872146-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल नकदी निकालने वाले ने किया समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल नकदी निकालने वाले ने किया समर्पण
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत मुख्य बाजार में एटीएम बदलकर नकदी निकालने के आरोपी ने वीरवार रात पुलिस थाना में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को आठ अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दीपिका निवासी कूहण तहसील जससिंहपुर ने पांच जुलाई को सुजानपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम मशीन से 1500 रुपये निकाले। इसके बाद दीपिका एटीएम केबिन से बाहर आने लगी तो आरोपी ने दीपिका को अकाउंट स्टेटमेंट लेने का सुझाव दिया। दीपिका ने अकाउंट स्टेटमेंट लेने के लिए कार्ड मशीन में डाला तो मशीन में कार्ड नहीं चला। युवक ने दीपिका की मदद के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला। दीपिका ने मशीन में गुप्त कोड डाला जो युवक ने देख लिया। युवक ने महिला का एटीएम कार्ड अपने कार्ड से बदल लिया। बाद में युवक ने दीपिका के खाते से 1,18,500 रुपये निकाल लिए। दीपिका के पति ने उसे फोन कर एक लाख 20 हजार नकदी निकासी का कारण पूछा तो दीपिका ने कहा कि उसने महज 1500 रुपये निकाले हैं। उसने एटीएम कार्ड देखा तो इसे बदला पाया। उसने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत की। पुलिस ने एटीएम मशीन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज पर पुलिस ने आरोपी युवक सुनील उर्फ सन्नी पुत्र दीप चंद निवासी जिंद, हरियाणा के घर दबिश दी लेकिन वह वहां से भाग गया। पुलिस की बार-बार दबिश के बाद वीरवार रात आरोपी ने खुद पुलिस थाना सुजानपुर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बाकायदा एटीएम से निकाली नकदी में से 30 हजार रुपये भी पुलिस को सौंप दिए हैं। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया यहां आरोपी को आठ अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।