{"_id":"5c893ee8bdec2214161d4d97","slug":"21552498408-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की मौत मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। मजदूर की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत मामले में पुलिस व स्वॉट टीम ने बुधवार की शाम करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जहां पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव निवासी रामबाबू निषाद (40) पुत्र कटारे मुख्यालय के कजियाना मोहल्ला स्थित ससुराल में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। रविवार की सुबह करीब छह बजे हाथी दरवाजा स्थित शिवजी मंदिर के नीचे सीढ़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला था। ससुरालियों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मजदूर की मौत मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया