{"_id":"5c1fbbe7bdec2256fc739483","slug":"21545583591-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर भाई भिड़े, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद को लेकर भाई भिड़े, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जमीन विवाद में परिवार के ही चचेरे भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर एक भाई को उसी के घर में घुसकर मारपीट की और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लाइसेंसी बंदूक की बट से घायल करने की बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस एक घायल युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई है। घटना देर शाम मुख्यालय के रमेड़ी मांझखोर मोहल्ले की है।
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी अवनीश, बृजेेश पुत्र बाबू सिंह ने बताया कि वह अर्से से मुख्यालय के मांझखोर मोहल्ले में मकान बना कर रहे हैं। बताया कि उसके चाचा रामसजीवन के पुत्र मनीष आदि उसकी जमीन को जबरन लेने की फिराक में है। बताया कि रविवार की शाम वह लोग घर पर थे तभी मनीष अपने भाई रजत, दिग्विजय, ऋषिराज व साथी मोनू सिंह को लेकर आ गया। जहां गाली गलौज कर जमीन देने की बात झगड़ने लगे। आरोप लगाया कि मनीष ने करीब पांच राउंड हवाई फायरिंग की। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस मनीष को पकड़कर कोतवाली ले गई है। उधर घायल मनीष ने आरोप लगाया कि अवनीश आदि उसकी खेतिहर जमीन व मांझखोर स्थित मकान को भी अपना बताते हुए कब्जा करने की बात कह रहे हैं। कहा कि अवनीश के पिता के नाम लाइसेंसी बंदूक है उसी बंदूक की बटों से प्रहार कर उसे घायल किया गया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि बाबू सिंह व रामसजीवन दोनों सगे भाई हैं। बताया कि दोनों में जमीन का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
जमीन विवाद को लेकर भाई भिड़े, एक घायल
हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप
दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक की बट से पीटने का लगाया आरोप
एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच में जुटी