फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   वर धायक समेत सभी अभियुक्त कल अदालत में होंगें हाजिर

वर धायक समेत सभी अभियुक्त कल अदालत में होंगें हाजिर

Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
वर धायक समेत सभी अभियुक्त कल अदालत में होंगें हाजिर
विधायक समेत गिरफ्तारी वारंट जारी होने के छह दिन बाद भी पुलिस एक भी विधायक अशोक चंदेल समेत अन्य दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सभी को तामील कराने का सोमवार तक समय स्थानीय अदालत की ओर से दिया गया है। उधर पुलिस सोमवार को विधायक समेत सभी अभियुक्त अदालत में हाजिर होने का इंतजार कर रही है। इस बात की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन




मुख्यालय में 22 वर्ष पूर्व हुए सामूहिक हत्याकांड में उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा पिछले 19 अप्रैल को विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने सभी के खिलाफ छह मई को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है, और न ही किसी ने अदालत में सरेंडर किया है।
विज्ञापन



दोषियों की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाल केपी सिंह, कुरारा थानाध्यक्ष केके पांडेय व ललपुरा थानाध्यक्ष बांकेबिहारी की टीमें लगातार उनके घरों पर दबिश दे रही हैं। उधर, जानकारों की मानें तो विधायक समेत सभी अभियुक्त सोमवार को अदालत में हाजिर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बात की जगह-जगह चर्चाएं भी जोर पकड़े हैं। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि कोतवाल केपी सिंह की विधायक से मोबाइल पर बात हुई है। जिसमें विधायक ने सभी के साथ सोमवार को अदालत में हाजिर होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed