फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कीटनाशक वाली फसल खाने से तीन जानवरों की मौत

कीटनाशक वाली फसल खाने से तीन जानवरों की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक वाली फसल खाने से तीन जानवरों की मौत
सरीला (हमीरपुर)। बीलपुर (ममना) गांव में रविवार को कीटनाशक छिड़काव वाली फसल खाने से एक दर्जन से अधिक अन्ना मवेशी बीमार हो गए।
विज्ञापन


जिनमें से तीन ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम रावेंद्र सिंह व सीओ शुभ सूचित मौके पर पहुंचे और बीमार जानवरों का इलाज कराने के साथ ही मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया।

ममना गांव में स्थित भोले शंकर मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन में अन्ना जानवर जमा रहते हैं। इनमें अधिकांश जानवर ग्रामीणों के ही हैं। शनिवार रात अन्ना जानवरों ने किसी खेत की कीटनाशक युक्त फसल खा ली। फसल खाते ही जानवरों की हालत बिगड़ने लगी और सुबह होते तीन जानवरों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अन्य जानवर गिरकर तड़पने लगे। ग्रामीणों को जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान बालादीन ने मामले की सूचना एसडीएम को दी। जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जलालपुर के साथ जरिया व चिकासी थाने का पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी गोहांड पीडी राजपूत, पशुधन प्रसार अधिकारी शशिकांत व फार्मासिस्ट राजकपूर भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने पशुओं का इलाज और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया।


एसडीएम व सीओ ने सूझबूझ से काम लेते हुए ग्रामीणों को समझाकर सड़क किनारे दफनवा दिया। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्साधिकारी डा.पीडी राजपूत का कहना है कि कीटनाशक युक्त फसल खाने से ही पशुओं की मौत हुई है।

12 से अधिक मवेशी हुए बीमार, जानवरों का इलाज कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed