फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After his sand-laden dumper was intercepted, the driver emptied it and fled

Yamuna Nagar News: रेत से भरा डंपर पकड़े जाने पर खाली करके भागा चालक

Tue, 27 Oct 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After his sand-laden dumper was intercepted, the driver emptied it and fled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। रेत से भरा डंपर खनन जांच टीम द्वारा पकड़े जाने पर चालक रेत सड़क पर ही गिराकर डंपर भगा ले गया। पुलिस ने खनन टीम प्रभारी रविंद्र सिंह की शिकायत पर डंपर संख्या के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सिंह ने बताया कि डीसी की गठित मोबाइल टीम 24 अक्टूबर को इस्माइलपुर के श्मशान घाट के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक डंपर चालक को रोका। इस दौरान चालक अपना वाहन बंद करके वहां से फरार हो गया। जांच करने पर इस डंपर में रेत लदा मिला।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद चालक मौके पर पहुंचा तो उससे ई-रवाना दिखाने के लिए कहा गया। परंतु चालक के पास ई-रवाना मौजूद था। चालक को डंपर को धर्मकांटे पर ले जाने के लिए कहा गया तो चालक ने डंपर स्टार्ट करके रेत सड़क पर ही गिरा दी और डंपर लेकर फरार हो गया। एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि डंपर के नंबर के आधार पर खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed