फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   18 people sent to the pension

44 अपात्रों की फीडिंग के साथ 18 को भेज दी पेंशन

Sat, 28 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
18 people sent to the pension

विकासखंड सुमेरपुर के चंदौखी गांव में समाजवादी पेंशन योजना के तहत चयनित

विज्ञापन
सूची के साथ अन्य अपात्र लोगों के नाम फीड कर पेंशन राशि बैंक खातों में डालकर योजना पर पलीता लगा दिया। इस मामले में आई शिकायतों पर हुई जांच में 44 व्यक्ति अपात्र निकले। इनमें 18 लोगों के खातों में पेंशन राशि भी पहुंचा दी गई। इस मामले में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए है कि संबंधित कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना में भी घुन लग गया है। फिलहाल जिले में 30 हजार 502 लाभार्थियों का इस योजना में चयन करते हुए सभी के डाटा लॉक कर दिए गए है। जिसमें 8791 लाभार्थियों को 351.64 लाख रुपये की धनराशि पीएफएमएस प्रणाली के जरिए उनके खातों में भेजी गई है।

जबकि 21 हजार 711 लाभार्थियों को अभी तक धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। देखा जाए तो योजना अभी पटरी पर ठीक से दौड़ भी नहीं पाई है। लेकिन शुरुआती दौर में ही गड़बड़ी का शिकार होती नजर आ रही है। अके ले सुमेरपुर विकासखंड के चंदौखी गांव में फीडिंग करने वाले प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर शिवम द्विवेदी ने चयनित लाभार्थियों के साथ अपात्रों को लाभ दिलाने में जमकर धांधली की है।

इस मामले में जिलाधिकारी संध्या तिवारी द्वारा कराई गई जांच में यह घपलेबाजी पकड़ी गई है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा को पत्र जारी किया है। कहा है कि चंदौखी गांव में चयनित लाभार्थियों के अतिरिक्त 44 व्यक्तियों के नाम फीड कर दिए गए है। जिसमें 18 लोगों के खातों में पैसा भी पहुंचा दिया है।

उन्होंने निर्देशित किया चयनित सूची के अतिरिक्त नाम फीड करने वाले कंप्यूटर आपरेटर शिवम् द्विवेदी निवासी चंदौखी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गलत/अपात्र फीड किए गए व्यक्तियों के खातों को लॉक करने की कार्रवाई करें। साथ ही जिन अपात्रों के खातों में पैसा पहुंच गया है उनसे वसूली सुनिश्चित कराएं।

उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि अभी एफआईआर की तहरीर तैयार करवा रही हैं, शनिवार कोे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed