फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस युवक को पीटा

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस युवक को पीटा

Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस युवक को पीटा

विज्ञापन
राठ। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को मारापीटा। हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के गोहानी निवासी लालसिंह यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के बाबूलाल पुत्र राजू खां, चंदा पुत्र मैकू एवं अमित रावत, धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मीप्रसाद निवासी कस्बा खेड़ा उसके घर में घुस आए। बताया कि उसके पुत्र नरेश को गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करना शुरू कर दी। बताया कि ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
हवाई फायरिंग कर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed