फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मौरंग भरे 50 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा

मौरंग भरे 50 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा

Wed, 19 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मौरंग भरे 50 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा
हमीरपुर। जिले की बेतवा नदी पर संचालित तीन मौरंग खदानों में छापेमारी से मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं सरीला तहसील के जलालपुर गांव में 50 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। बिना रायल्टी रसीद के निकल रहे एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया है। जिलाधिकारी ने तीनों पट्टाधारकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मंगलवार को भेड़ी खरका स्थित बेतवा नदी पर संचालित 23/19 मौरंग खदान पर छापा मारा। वहीं थाना कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव के निकट संचालित खंड संख्या 10-33 व 36 में छापेमारी की। इन तीनों खनन क्षेत्रों से 12 पोकलैंड मशीनों को पकड़कर थानों में खड़ा कराया गया। साथ ही पट्टा संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


वहीं सरीला एसडीएम जुबेर वेग ने जलधारा से निकाली गई भेड़ी खरका मौरंग खदान की नाप शुरू करा दी है। साथ ही जलालपुर के निकट बने चेकपोस्ट पर छापेमारी कर तहसीलदार, एआरटीओ व खनिज सर्वेक्षक ने 50 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा और कार्रवाई की। इन वाहनों से 21.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही बिना रायल्टी के एक मौरंग भरे ट्रक सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तीन खनिज पट्टों के निरस्तीकरण के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed