{"_id":"5d0930878ebc3e124660cefb","slug":"15608833224-hamirpur-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता झुलसी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवविवाहिता झुलसी, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के चौवट्टा मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को जलाने का प्रयास किया गया। कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी और मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिवांर थाने के निवादा निवासी अभिलाषा गुप्ता पुत्री उमाशंकर ने बताया पिछले 13 मार्च को उसका विवाह नगर के चौवट्टा निवासी शैलेंद्र गुप्ता पुत्र रामकिशोर के साथ हुआ था। दान दहेज में उसके पिता व भाई ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया वह अनुदेशक के रूप में कार्यरत है।
ससुराली दो लाख रुपये व पांच वर्ष का वेतन मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर भूखा रखा। आरोप है कि 10 जून को पति शैलेंद्र, जेठ उमेश, जेठानी जाह्नंवी, ससुर रामकिशोर, सास व मामा शैलेंद्र ने मारपीट की। उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
उसने अपने शरीर पर पानी डालकर आग बुझाई। जब उसका भाई ससुराल पहुंचा तब ससुराली उसे उपचार के लिए कानपुर ले गए। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।