फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मौरंग ले जाते नौ ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

मौरंग ले जाते नौ ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौरंग ले जाते नौ ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
हमीरपुर। अवैध रूप से मौरंग लादकर ले जा रहे नौ ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कोतवाल केपी सिंह ने बताया रविवार सुबह तीन ट्रैक्टरों को कुरारा मार्ग पर वन विभाग के पास मौरंग ले जाते पकड़ा। चालक रायल्टी रसीद नहीं दिखा सके। ट्रैक्टर ट्रालियों को कोतवाली में खड़ा कराने के साथ खनिज विभाग को सूचना भेजी है। खनिज सर्वेक्षक जितेंद्र सिंह ने अवैध मौरंग खनन पर मुकदमा दर्ज कराया है।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार चिकासी थानाक्षेत्र के रहंक गांव के पास एसडीएम जुबेर वेग ने अवैध मौरंग से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। एसडीएम ने बताया ट्रैक्टर चालक चोरी से मौरंग खनन कर ले जा रहे थे। उन्हें देखते ही मौके से भागे दोनों ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर चिकासी पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


खनिज विभाग को सूचना भेजी गई है। बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार शाम एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ बालकराम ने मौरंग ला रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न थानाक्षेत्रों में की गई कार्रवाई में सिसोलर थानाक्षेत्र में एक, बिवांर में एक तथा मौदहा में दो ट्रैक्टर पकड़कर सीज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed