{"_id":"5d01398abdec22070b2753ec","slug":"15603613442-hamirpur-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव के समीप मंगलवार को हुए हादसे में पांच लोगाें की मौत हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
भमई गांव के समीप बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना में थानाक्षेत्र के विदोखर पुरई निवासी महावीर प्रजापति (70), पलरा गांव निवासी बंदरा (60) तथा ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी सुमेरा प्रजापति (55) सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। रात में सभी मृतकों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
बुधवार को शवों के गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महावीर की दिव्यांग पत्नी रामप्यारी का रो रोकर बुरा हाल है। पति के अचानक साथ छोड़ देने से बेहाल है। पति ही उसका एकमात्र सहारा था। ऐसा ही नजारा थानाक्षेत्र के पलरा एवं पौथिया गांव में भी था।
विज्ञापन
पलरा निवासी बंदरा व पौथिया निवासी सुमेरा के शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। उधर चालक रामकृपाल उर्फ लक्ष्मीराम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है।
मंगलवार को बरातियों की बोलेरो पेड़ से टकराने से पांच की मौत हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो