फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अनियंत्रित आटो पलटा, आठ यात्री घायल

अनियंत्रित आटो पलटा, आठ यात्री घायल

Wed, 12 Jun 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित आटो पलटा, आठ यात्री घायल
हमीरपुर। कुरारा से सवारी लेकर मुख्यालय आ रहा आटो जवाहर नाला में अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार की शाम कुरारा कस्बा से सवारी लेकर मुख्यालय आ रहा आटो जवाहर नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार कुरारा के पतारा गांव निवासी सुखदेव (40), उनके चचेरे भाई बलदेव (45) बीबीपुर एक शादी समारोह में आ रहे थे। वहीं आटा थानाक्षेत्र के परासन गांव निवासी राम सिंह (38) अपनी पत्नी गुड़िया (35) व बेटी प्रियंका (8), नीतू (10) के साथ मोराकांदर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार कबरई थानाक्षेेत्र के उटियां गांव निवासी ओमप्रकाश (45) अपनी पुत्री रोशनी (10) को लहरा गांव से दवा लेकर घर जा रहे थे। घायल रामसिंह ने बताया चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। जिससे हादसा हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने आटो सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुखदेव की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed