फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पुलिस टीम पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

पुलिस टीम पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे
राठ। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी और भाग गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को पकड़ लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


महोबा के खरेला, बल्लाय निवासी प्रदीप पुत्र उदयभान शातिर अपराधी है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया आरोपी पर एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी व अन्य मामले दर्ज हैं। अभी हाल में चोरी के तीन मामलों में आरोपी राठ थाने से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन दिन से दविश दे रही थी। रविवार को कैंथा के पास एक झोपड़ी में छिपे होने की सूचना पर वह खुद, कोतवाल केएन सिंह, एसआई भारत सिंह, एसआई सुनील सिंह ने टीम के साथ उसकी घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रदीप अपनी बाइक छोड़ गया था। कोतवाल केएन सिंह ने बताया इस दौरान उससे फोन पर बात करते हुए बदनपुरा निवासी भूपेंद्र पुत्र राजेश कुमार व रिंकू पुत्र बलराम निवासी कैंथी बाइक लेकर जाने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।


युवकों की तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेजा है। प्रदीप की तलाश की जा रही है।

कई मामलों में वांछित आरोपी को पकड़ने गई थी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed