{"_id":"596cf7954f1c1b80058b46c2","slug":"151500313493-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को दबोचा
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को चोरी के सामान के साथ दबोच लिया। आरोपी युवकों ने रविवार को दिनदहाड़े पुलिस चौकी गलोड़ के गांव अगथाण में दो घरों में चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया। रविवार रात को पुलिस ने आरोपियों को एक थ्री व्हीलर सहित चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवकों को पुलिस ने पन्याली के जंगल में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। एक दिन पहले ही गलोड़ के साथ लगते अगथाण गांव में चोरी हुई। यहां तीनों आरोपी नीलम कुमारी पत्नी राकेश कुमार और उसके देवर के घर से चोरी कर फरार हो गए। चोर स्लेटपोश छत को उखाड़ कमरे में दाखिल हुए। इस दौरान चोर एलसीडी, लैपटॉप, 660 रुपये के सिक्कों की थैली, चांदी के आभूषण, अंगूठी, पायल और कंगन चुरा कर ले गए। इस वारदात की रात परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। अगली सुबह परिजन घर लौटे तो सामान चोरी था। इसकी शिकायत परिवार के सदस्यों ने पुलिस चौकी गलोड़ में की। पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। शक पर नाकेबंदी के दौरान एक थ्री व्हीलर की जांच की। थ्री व्हीलर से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया। इस दौरान थ्री व्हीलर में सवार रइस खान, अजीम खान निवासी सहारनपुर और साहिब खान निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस थाना प्रभारी बड़सर जेएन शर्मा का कहना है कि तीनों चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। चोरों का थ्री व्हीलर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।