फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers on their way to conduct the 'Tesu-Jhanji' wedding ceremony were run over by a vehicle; four people, including two sisters, died, and several others were injured.

Firozabad News: टेसू-झांझी की शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 25 Oct 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers on their way to conduct the 'Tesu-Jhanji' wedding ceremony were run over by a vehicle; four people, including two sisters, died, and several others were injured.
सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव छटनपुर के पास टेसू-झांझी की शादी कराने गए गांव के लोगों को बटेश्वर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी की। हादसे के बाद पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। गंभीर घायलों को यहां से फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात्रि मृतकों के शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झेंझी की शादी कराने के बाद विसर्जन के लिए शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात 9 बजे करीब जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रहे कार सवारों ने सड़क किनारे मौजूद ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने कार की घेराबंदी की। कार सवारों ने ग्रामीणों से बचने को सड़क पर ट्रैक्टर खड़े करने वालों में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में दो बहनों आकांक्षा (17) एवं अंजलि (15) तथा दीपिका (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरीश कुमार (26) निवासी गांव छटनपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिकोहाबाद एवं नसीरपुर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2) साल, गुन्नू (10), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) निवासी छटनपुरा सहित 11 लोग घायल हो गए। इसमें गुन्नू की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी होते ही एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा, इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed