फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   beaten case in shimla

Shimla News: युवक पर डंडे और रॉड से हमला, छह पर एफआईआर

Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
beaten case in shimla
चंलौंठी हैलीपेड की घटना, युवक के सिर पर आईं चोटें
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय दोस्तों से से भी मारपीट करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली क्षेत्र में युवक पर डंडे और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक का उपचार आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब युवक अर्पित को कुछ लोगों ने फोन करके चलौंठी हैलीपेड बुलाया। इसके बाद अर्पित अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान दूसरे गुट के युवकों ने उस पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अन्य साथी युवक को अस्पताल ले जाने लगे तो इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

आईजीएमसी अस्पताल में युवक को भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। यहां से सूचना संजौली पुलिस को दी गई जिसने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की और घायल के साथ ही अन्य युवकों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 191(2) और 190 के तहत प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब करेगी। मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed