फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   1476 pradhan candidate election today

1476 प्रधान प्रत्याशियों का चुनाव आज

Fri, 04 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
1476 pradhan candidate election today
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को कुरारा और सुमेरपुर से पोलिंग पार्टियां बूथों की ओर रवाना हो गईं। 1476 प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुमेरपुर कस्बे के श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 58 ग्राम पंचायतों में 108 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 219 बूथ हैं। जिस पर 219 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन


90 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। विकासख्ंाड चुनाव अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रधान पद की 58 सीटों के लिए 858 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें 331 महिलाएं शामिल हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 190 वार्डों में 419 प्रत्याशियों के लिए चुनाव होना है। 106 पद अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एडीओ पंचायत उमेश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव के समय 115320 मतदाता थे, लेकिन प्रधानी के चुनाव में 3063 मतदाता और शामिल हो गए हैं। जिसके चलते अब 118383 मतदाता 858 प्रधान पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एसडीएम सदर आरएस वर्मा ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच गईं हैं।

मौके पर बीडीओ महेंद्र देव, थानाध्यक्ष जेपी यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सचान, एपीओ जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सालिकराम और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बृजेश शुक्ला, भार्गव मिश्रा, रामदत्त यादव, नाथूराम आदि मौजूद रहे।


 कुरारा में स्थानीय रामकृष्ण महाविद्यालय से 128 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। विकासखंड क्षेत्र में 42 ग्राम पंचायतों में 128 बूथ बनाए गए हैं। 618 प्रधान पद के प्रत्याशी और 174 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। सहायक विकासखंड अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि मिभीपुर के मजरा सिमरा में एक बूथ नया बनाने इनकी संख्या 128 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed