फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पांचवें दिन भी नहीं हाजिर हुआ कोई अभियुक्त

पांचवें दिन भी नहीं हाजिर हुआ कोई अभियुक्त

Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पांचवें दिन भी नहीं हाजिर हुआ कोई अभियुक्त
सामूहिक हत्याकांड मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के पांच दिन बाद भी किसी दोषी ने अदालत में न तो सरेंडर किया है और न ही किसी की पुलिस गिरफ्तारी कर सकी है।
विज्ञापन



स्थानीय अदालत ने जारी वारंट में पुलिस को सभी दोषी को 13 मई तक हाजिर करने का आदेश दिया है। शनिवार व रविवार को अवकाश होने पर दोषी को अदालत में हाजिर होने का सिर्फ सोमवार का दिन शेष बचा है।
विज्ञापन



करीब 22 वर्ष पूर्व मुख्यालय में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय प्रयागराज ने 19 अप्रैल को सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते छह मई को न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश ने सभी को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसमें 13 मई तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी का समय दिया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के पांच दिन बीतने के बाद भी किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है


और न ही अदालत में किसी ने आत्मसमर्पण किया है। इधर गिरफ्तारी वारंट जारी होने का समय भी नजदीक आ रहा है। वारंट का समय भी सोमवार तक है। जानकारों की मानें तो सोमवार को विधायक समेत सभी दोषी अदालत में हाजिर हो सकते हैं।

कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि अदालत ने 13 मई तक का समय गिरफ्तार करने का दिया है। कहा कि गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed