फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एटीएम कार्ड नंबर पूछ खाते से उड़ाए 16 हजार

एटीएम कार्ड नंबर पूछ खाते से उड़ाए 16 हजार

Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड नंबर पूछ खाते से उड़ाए 16 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड-1 अणु में एक व्यक्ति के बैंक खाता से शातिरों ने 16 हजार नकदी निकाल ली। शातिरों ने व्यक्ति को उसका खाता नंबर पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक करने का झांसा दिया। इसके चलते व्यक्ति का एटीएम कार्ड नंबर पूछा। एटीएम कार्ड नंबर लेने के 10 मिनट बाद ही उसके मोबाइल पर नकदी निकासी का संदेश आ गया।

वार्ड अणु के सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसे एक कॉल आई। कालर ने अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया। इस दौरान बैंक अधिकारी ने उसके खाता नंबर को आधार और पैन कार्ड से लिंक करने की जानकारी दी। इस दौरान फर्जी बैंक अधिकारी ने सुनील के एटीएम कार्ड का नंबर और गुप्त कोड पूछा। सुनील ने कालर को अपना एटीएम कार्ड का नंबर और गुप्त कोड बता दिया। एटीएम नंबर और गुप्त कोड बताने के 10 मिनट बाद सुनील के मोबाइल पर 16 हजार रुपये नकदी निकासी का संदेश आया। उसने संबंधित बैंक शाखा जाकर खाते की जानकारी ली। तब उसे आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसके खाते में महज 869 रुपये बैलेंस रह गया है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed