{"_id":"5c8fe006bdec2214154ea03f","slug":"131552932870-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर, देवर व देवरानी ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर, देवर व देवरानी ने पीटा
विज्ञापन
राठ। सास, ससुर और देवर के फसल काटने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गल्हिया निवासी ऊषा पत्नी मनोज कुमार ने बताया पिछले अगस्त महीने में उसके पति की जहर खाने से मौत हो गई थी। वह अपने हिस्से की जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रही है।
बताया चार साल पहले उसके ससुर वीरेंद्र ने घरेलू बंटवारा कर दिया था। जिसमें उसे व उसके देवर को 19-19 बीघा जमीन मिली थी। 10 बीघा जमीन पर उसके ससुर खेती करते हैं। बताया उसके ससुर वीरेंद्र, सास रामकुमारी और देवर ने उसके हिस्से की फसल काट ली है। जब उसने फसल मांगी तो देवरानी साधना उसके साथ गालीगलौज करने लगी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो