फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास

भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास

Tue, 12 Feb 2019 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
हमीरपुर। भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने मंगलवार की शाम केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेड़ी तरौस मोहल्ला निवासी अजय यादव की 12 वर्षीय पुत्री आरती यादव कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार की शाम पांच बजे भाई की डांट से क्षुब्ध होकर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली एसआई अनुपमा व प्रमोद ने छात्रा का ब्यान दर्ज किया। जिसमें झुलसी छात्रा ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई को लेकर आए दिन उसे डांटता था। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक आरजी बनर्जी ने बताया कि छात्रा 90 फीसदी जली थी, जिसके कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या का किया प्रयास
छात्रा ने केरोसिन डालकर लगाई आग, कानपुर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed