फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हाईवे में आगे जा रहे आटो में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

हाईवे में आगे जा रहे आटो में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 07 Nov 2018 06:16 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
हाईवे में आगे जा रहे आटो में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मंगलवार की रात हाईवे पर कुंडौरा व नारायनपुर के बीच तेज रफ्तार डंपर ने आगे जा रही आटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आटो चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महोबा जनपद के काजीपुरा मोहल्ला निवासी जगदीश चौरसिया (35) अपने साथी सोनू कुशवाहा (20) निवासी खोयामंडी महोबा के साथ आटो में घाटमपुर क्षेत्र से मिर्ची लादकर महोबा मंडी करने जा रहे थे। तभी मंगलवार रात करीब 12 बजे हाईवे पर नारायनपुर-कुंडौरा के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने आटो में टक्कर मार दी, जिससे आटो चालक जगदीश चौरसिया की मौके पर मौत हो गई और सोनू कुशवाहा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आटो में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed