फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   छेड़छाड़ का आरोपी जेई 17 तक न्यायिक हिरासत में भेजा

छेड़छाड़ का आरोपी जेई 17 तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी जेई 17 तक न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पट्टा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी जेई को न्यायालय ने 17 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले आरोपी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपी को पुलिस 17 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। बिजली बोर्ड के जेई ने मंगलवार को भोटा से पट्टा जाते समय बस में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। नाबालिग के साथ उसकी मां भी थी। लड़की से छेड़छाड़ का मां ने विरोध किया। बस में हंगामा हो गया। जेई को बस से नीचे उतार दिया गया। मां-बेटी जब पट्टा में बस से उतरे तो जेई यहां भी आ पहुंचा और उन्हें धमकियां देने लगा। इसके बाद में महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट ने 17 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। 17 अगस्त को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed