फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गया जेल

भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गया जेल

Sat, 01 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गया जेल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल की भाजपा नेता राजीव शुक्ला से पुरानी रंजिश है। गिरफ्तार आरोपी अजय सक्सेना दोनों पक्षों के बीच सामूहिक हत्याकांड के मुकदमे में मुख्य गवाह है।
26 जनवरी 1997 में राजीव शुक्ला के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या हुई थी। इसमें राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे। इसमें विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


मुकदमे में विधायक समेत 11 लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय के बरी करने के बाद राजीव शुक्ला ने मामले की अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में की, जहां मुकदमा विचाराधीन है। एक आरोपी रूक्कू को हाजिर होने पर अदालत आजीवन कारावास की सजा दे चुकी है। गिरफ्तार आरोपी अजय सक्सेना उर्फ हड्डी सामूहिक हत्याकांड में मुख्य गवाह भी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिसके चलते अजय ने यह साजिश रची और अपने ही बुने चक्रव्यूह में फंस गया। उधर, सदर विधायक की हत्या किए जाने की साजिश रचे जाने की खबरें शुक्रवार को मीडिया में आने के बाद गली कूचों, मुख्य चौराहों, दुकानों आदि जगहों पर लोग चर्चा करते नजर आए। विधायक के चहेतों ने इस कृत्य की निंदा की। कुशलता जानने को उनके विवेक नगर मोहल्ला स्थित आवास पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मगर विधानसभा सत्र के कारण विधायक के लखनऊ में होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर विधायक की हत्या किए जाने की सुपारी लेने वाला पूर्वांचल का माफिया/शूटर विकास सिंह गौडे 15 जून तक फतेहपुर जिला कारागार में निरुद्ध था। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि 16 जून को विकास को प्रशासनिक आधार पर हुए तबादले पर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया।


सदर विधायक अशोक चंदेल ने हत्या की साजिश को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। कहा कि उनकी जान को खतरा है। विधायक ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। कहा कि बनारस में एसटीएफ ने शूटरों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया है। शूटरों की निशानदेही पर हमीरपुर के राजीव शुक्ला के घर से कारबाइन बरामद की है।


भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि विधायक अशोक चंदेल से उनकी पुरानी रंजिश है। परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसको प्रभावित करने में विधायक लगे हैं। आरोप लगाया कि मुकदमे को प्रभावित करने के लिए उनके घर से कारबाइन की बरामदगी दिखाकर उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश हो रही है। पहले भी उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था।


सदर विधायक अशोक चंदेल मूलरूप से टिकरौली के रहने वाले हैं। टिकरौली और जनपद कानपुर में उनकी खेतीबाड़ी है। कानपुर में किदवई नगर में मकान है। लंबे समय से वह राजनीति कर रहे हैं। पहली बार सदर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद बसपा से एक बार सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह भाजपा के विधायक हैं।



हमीरपुर मुख्यालय के रमेड़ी निवासी राजीव शुक्ला के पिता भीषम प्रसाद शुक्ला पुराने जमींदार रहे हैं। राजीव शुक्ला खेती बाड़ी के साथ ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे हैं। हालांकि वह इस व्यवसाय को धीरे धीरे कम करते जा रहे हैं। वह भी पिछली सपा सरकार में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

-गिरफ्तार अजय सक्सेना है सामूहिक हत्याकांड का मुख्य गवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed