{"_id":"5c3cc881bdec22738a4732ab","slug":"101547487361-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चोरी के मामले में तीन को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चोरी के मामले में तीन को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। गुजरात से चोरी कर लाए गए डंपर का सामान कस्बे के एक मकान से मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अभियुक्त फरार हैं।
सीओ सदर ओंकार यादव ने थाने में पत्रकार वार्ता में बताया ट्रक चालक विशाल ने एक डंपर गुजरात से चोरी किया था। जिसे उसने अपने साथी रवि सिंह निवासी पुरवा मोहाल थाना बिवांर को सौंपा था। इस डंपर को रवि सिंह अपने साथी मुन्ना खान निवासी कस्बा थाना बिवांर व सुहेल निवासी इंगोहटा के साथ एमपी बार्डर से महोबा लाए थे।
एक माह महोबा में एक पेट्रोल पंप में खड़ा रखा गया। बाद में कस्बा निवासी सुुुमित मिश्रा पुत्र कैलाशनाथ को डंपर की चेचिस एवं बाडी को छोड़कर सारा सामान बेच दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांकी मार्ग स्थित अमित ट्रेडर्स में छापा मारकर रवि सिंह, सुहेल एवं सुमित मिश्रा को गिरफ्तार कर इनके पास से डंपर के 25 अदद इंजन पार्टस बरामद किए।
विज्ञापन
जिसमें एक अदद कंपलीट इंजन टाटा मोटर्स जमशेदपुर, टायर, रिम, क्राउन शामिल है। चोरी का सामान खरीदने में शामिल रहे अमित मिश्रा, मुन्ना खान फरार हैं। जबकि ट्रक चोरी करने वाला ट्रक चालक विशाल भी फरार है। इन सभी के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया गया है। बताया कि यह अंतर्राज्यीय वाहन चोरों का गिरोह है।
इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सुमित मिश्रा ने एक लाख साठ हजार में डंपर का इंजन आदि खरीदा था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सुमित मिश्रा, सुहेल व रवि सिंह को जेल भेजा है।
गुजरात से डंपर चोरी कर लाने के बाद इंजन व अन्य सामान कस्बे में बेचा
अमर उजाला ब्यूरो