{"_id":"5c1298f142c7925cf407b550","slug":"101544722673-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर महिला ने एसडीएम कार्यालय में काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर महिला ने एसडीएम कार्यालय में काटा हंगामा
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थानाक्षेत्र के भांडरा ऋषि के आश्रम में कुएं में मिले अधेड़ के शव को एक माह बाद कस्बा निवासी महिला ने अपने भाई का बताया है। उसने अपने ननदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। उसने मामला दर्ज करने की मांग की। थाना पुलिस महिला के आरोपों को निराधार बता रही है।
कस्बा सरीला के हटवारा मोहल्ला निवासी रघुवीर की पत्नी संगीता ने एसडीएम रविंद्र सिंह को बताया कि उसका 19 वर्षीय भाई भूपेंद्र निवासी फंदना थाना पनवाड़ी महोबा नौ नवंबर को भाई दूज का टीका कराने के बाद ननदोई मुन्ना निवासी ममना के साथ चला गया था।
दो दिन बाद जब वह नहीं लौटा तो उसने अपने देवर को रघुवीर को लेने केेे लिए ममना गांव भेजा था। तो ननदोई मुन्ना ने उसका मोबाइल तो वापस कर दिया, लेकिन आज तक रघुवीर को नहीं भेजा है। महिला का कहना है कि 13 नवंबर को भांडरा ऋषि के कुएं में मिला शव उसके भाई का है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। महिला ने ननदोई समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आश्रम के कुएं में लावारिस लाश मिलने के बाद महिला व उसके संबंधियों ने मौके पर जाकर देखा था। महिला के भाई की उम्र करीब 19 वर्ष है जबकि कुएं में मिला शव अधेड़ का था। जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। कहा कि वह रंजिशन अपने ननदोई पर हत्या का आरोप लगा रही है।
हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर हंगामा
एसडीएम ने कार्रवाई किए जाने का दिया भरोसा