{"_id":"5bb8fda9867a5568522081dc","slug":"101538850217-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ जहरखुरानी का शिकार
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। दिल्ली से लौटते समय अधेड़ को जहरखुरानों ने शिकार बनाया। अधेड़ के बेहोश होने पर जहरखुरान सात हजार रुपये व मोबाइल, बैग ले गए। बस चालक ने उसे जलालपुर गांव के पास बस स्टैंड पर अचेत अवस्था में छोड़कर चला गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
लोधामऊ महेरा निवासी ध्रूवराम (45) दिल्ली में मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह गांव आने के लिए राठ डिपो की बस में सवार हुआ था। ध्रूवराम के भाई लक्ष्मी प्रसाद ने बताया होश में आने पर उसके भाई ने कहा इटावा के पास उसके बगल सीट पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया था।
वह बिस्कुट खा रहा था। उसे भी बिस्कुट खाने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरान उसके जेब में पड़े सात हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लेकर चले गए। बस स्टैंड पर उसे बेहोश देख गांव के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। अब उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
दिल्ली से आ रहा था, सात हजार रुपये व मोबाइल ले गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो