फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   45 हजार एमएल शराब के साथ कार चालक दबोचा

45 हजार एमएल शराब के साथ कार चालक दबोचा

Tue, 03 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
45 हजार एमएल शराब के साथ कार चालक दबोचा
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत भरेड़ी में एक कार से 45 हजार एमएल शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी छोटा राम ने बताया कि सोमवार को भरेड़ी चौक पर नाकाबंदी की थी। रात को एक कार धमरोल की तरफ से आई। जिसको चेकिंग के लिए रोका गया। कार चालक ने अपना नाम अश्वनी कुमार पुत्र जयदेव शर्मा निवासी बड़ोह तहसील भोरंज बताया। तलाशी लेने पर कार में 60 बोतलें अंग्रेजी शराब (45000 एमएल) बिना लाइसेंस/परमिट बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed