फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 girls chosen partner

10 कन्याओं ने चुना जीवनसाथी

Tue, 12 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 12 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
10 girls chosen partner

इटौरा राठ गांव में श्रीपवन सरकार समिति द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक

विज्ञापन
विवाह महायज्ञ में 10 जोड़ों ने एक दूजे के गले में वर माला डालकर अपना जीवन साथी चुना।

हर वर्ष की तरह इस साल भी श्रीपवन सरकार मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ में पहली वर माला इटौरा गांव के सुमन देवी ने बिलरख गांव के अखिलेश के गले में डालकर सामूहिक विवाह की शुरूआत की।

इसके बाद पहाड़ीगढ़ी की मम्मू देवी ने इटौरा के विक्रम सिंह, पहाडीगढी की मंजू देवी ने इटौरा के सुरेश कुमार, महोबा जनपद के  अजनर गांव निवासी बबली देवी ने नौगांव के संदीप कुमार, वीरा की पूजा देवी ने पहाडी भिटारी के देवेंद्र कुमार, पहाडियां

की अर्चना देवी ने धनौरी के सुरेंद्र कु मार, गोहांड की दीपिका ने बिलगांव के सुरेंद्र सिंह, राठ की ममता ने मवई के भरत कुमार, गोहांड की प्रतिमा ने पुरवा के अरविंद्र कुमार और राठ की प्रीति ने लिधौरा के राजकुमार के गले में सैकड़ों लोगों के
सामने वर माला डालकर अपना हम सफर बनाया।

इस महायज्ञ में विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर बधुओं के मंडप के सात फेरे लगवाए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व विधायक चौधरी ध्रूराम लोधी के पुत्र डा.कमलेश चौधरी व मेहर नौरंगा ने वधुओं को एक-एक साड़ी भेंट की। समिति के लोगों ने कन्याओं को उपहार देकर विदा किया। डा. महेंद्रपाल सिंह, डा. इंद्रपाल सिंह, डा. विंद्रावन राजपूत, पूर्व प्रधान सुखदेव, मनीराम, नरेश, अशोक, डा. जयकरन, हरीसिंह, बाबूराम, संयोजक रामेश्वर राजपूत, प्रीतम राजपूत, छविलाल, धीरेंद्र, विक्रम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed