फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,theft,hamirpur news,hamirpur

बैग से लाखों के जेवरत व दो लाख की नगदी पार

Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,theft,hamirpur news,hamirpur
राठ कोतवाली में घटना की जानकारी देते मां व पुत्र। - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। शादी की तैयारी के लिए सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख रुपये लेकर परदेस से लौट रही महिला का बैग काटकर टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के हरपालपुर निवासी रामश्री ने बताया परिवार के साथ दिल्ली में रहकर काम करती हैं। पुत्र संदीप की फरवरी में शादी है। इसके लिए जेवरात बनवाकर शुक्रवार को राठ डिपो की बस से घर लौट रहीं थीं। शनिवार सुबह जैसे ही कस्बे के राठ बस स्टैंड पहुंचीं तो हरपालपुर जाने के लिए उन्हें एक घंटा बस का इंतजार करना पड़ा। बताया कि पुत्र संदीप को सोता छोड़कर वे शौचालय चलीं गईं। लौटीं तो देखा कि बैग की चेन खुली है। अंदर रखा जेवरात से भरा छोटा बैग गायब था। शोर-शराबा होने पर भीड़ जमा हो गई। संदीप ने बताया शादी के लिए उनके परिजनों ने सोने-चांदी के जेवरात बनवाए थे। जिन्हें अज्ञात लोग बैग को ब्लेड से काट कर निकाल ले गए।
विज्ञापन

बताया कि चोर दो चांदी की बिछुआ, हाफपेटी, पायल, तीन जोड़ी छोटी पायल, 11 जोड़ी मीना, सोने की झुमकी, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, लखनी, मांगबिंदी सहित दो लाख रुपये की नगदी व अन्य कागजात ले गए हैं। पीड़ित-मां बेटे ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed