{"_id":"613cec898ebc3e83b437cd27","slug":"crime-river-dead-hamirpur-news-knp6514607141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा नदी में नहाते समय जालौन का युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा नदी में नहाते समय जालौन का युवक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। क्षेत्र के चंडौत गांव में बेतवा नदी पुल से अस्थियां विसर्जन के बाद नहाते समय जालौन जिले का युवक नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
जिला जालौन के थाना आटा के गुरु इटौरा गांव निवासी उदयवीर की मां का निधन तीन दिन पहले हो गया था। शनिवार को वह अपने पुत्र मेहरकांत (18) व मेहर कुमार (13) और गांव के अन्य लोगों के साथ चंडौत गांव के पास बेतवा नदी में मां की अस्थियां विसर्जन करने आए थे। पुल से नदी में खाक डालने के बाद नहाने चले गए। तभी उनके दोनों पुत्र नदी की तेज धारा में बह गए।
छोटे पुत्र मेहर कुमार को किसी तरह पिता व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि मेहरकांत तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस व ग्रामीण, गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया युवक की तलाश की जा रही है। पिता-पुत्र गांव के लोगों के साथ अस्थियां विसर्जन को आए थे। नहाते समय हादसा हुआ है।