फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,protest,hamirpur news,hamirpur

दस माह से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने ठेकेदार को दौड़ाया

Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime,protest,hamirpur news,hamirpur
राठ के उमरिया गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर नारेबाजी करते मजदूर। - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों ने ठेकेेदारों पर दस माह से मजदूरी न देने का आरोप लगाया। मजदूरों ने शनिवार को ठेकेदारों को दौड़ा लिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उमरिया और कछवाकला के बीच बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ललितपुर शहर के करीब 50 मजदूर काम करते हैं। मजदूर बालकिशन, हरिकिशन, कमल किशोर, महेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि ठेकेदार दिनेश, जगदीश और रवि ने तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी पर लाया है। कहा कि ठेकेदार हफ्ते में दाल रोटी खाने के लिए पैसा दे देते हैं। मजदूरों का आरोप है कि करीब दस माह से पूरी मजदूरी नहीं दी है। उनका करीब छह लाख रुपये से अधिक ठेकेदारों पर बकाया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मजदूरी मांगी तो ठेकेदारों ने बदसलूकी की। इसके बाद ठेकेदारों को दौड़ा लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया। जरिया एसओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि थाने के एसआई भिखारीलाल ठेकेदारों को लाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed