{"_id":"60d9feda8ebc3e72da70632e","slug":"crime-pradarshan-hamirpur-news-hamirpur-news-knp636882387","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें खड़ाखर गांव में छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने व आरोपियों समेत संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। न्याय न मिलने पर पीड़ितों के परिजनों के साथ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शिवसेना के राज्य उपप्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी ने कहा मझगवां थानाक्षेत्र के खड़ाखर गांव निवासी छात्रा दीपा राजपूत ने घटना से आहत होकर आत्महत्या की थी। इस मामले में दोषी अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर व रासुका की कार्रवाई, परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं थाना कुरारा के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
शहर के मेरापुर मोहल्ले में भी किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने इसी प्रकार कई मामलों में न्याय न मिलने की बात कही है। कार्यकर्ताओं ने सभी बिंदुओं की जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।धरने में अरुण सिंह, संतराम सोनकर, कमलेश, सरोज सिंह, सूर्यभान, गणेशदत्त शुक्ला, अशोक कुमार तिवारी, लल्लू व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।