{"_id":"60fd98ae8ebc3eeacc42412c","slug":"crime-hamirpur-news-suside-hamirpur-news-knp6422648185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतका अन्नपूर्णा के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा। थानाक्षेत्र के लहरा गांव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के बड़े बेटे के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
लहरा गांव निवासी ओंकार सिंह ने बताया शनिवार को वह जालौन जनपद के कदौरा कस्बा काम से गए थे। घर में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा (40), पुत्र शिवम (18), सत्यम (12) व सुंदरम (10) मौजूद थे। देर शाम बच्चे बाहर खेलने चले गए। तभी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ा बेटा शिवम जब घर लौटा और देखा कि मां फांसी के फंदे में लटकी हैं।
इस पर उसने शोर मचाया। जिस पर मोहल्ले के लोग आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर मृतका के भाई कपिल सिंह ने बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी ने बताया उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।