फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man hanged himself by posting WhatsApp status in Hamirpur

व्हाटसएप स्टेटस पर युवक का सुसाइड नोट: मोबाइल नेटवर्क कंपनी में करता था काम, लिखा- तंग ना कर ए जिंदगी...

Sun, 15 Jan 2023 07:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जालौन का मूल निवासी था और यहां किराये पर रहता था। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Young man hanged himself by posting WhatsApp status in Hamirpur
प्रद्युम्न का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क कंपनी में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। उसने स्टेटस पर लिखा  कि तंग ना कर ए जिंदगी... तेरी कसम हर जगह से हारा हूं मैं।

विज्ञापन

बता दें कि जालौन का मूल निवासी युवक यहां कमरा किराये पर लेकर रहता था। जनपद जालौन के डकोर थानाक्षेत्र के खरका गांव निवासी प्रद्युम्न (22) मोहल्ला रहुनिया धर्मशाला में सत्यदेव द्विवेदी के मकान में किराये पर कमरा लेकर छह महीने से रहता था।
विज्ञापन

उसने सुबह आठ बजे कमरे की छत की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक ने बताया कि वह मोबाइल नेटवर्क कंपनी के सेंटर में काम करता था। मृतक के भाई पुनीत ने बताया कि पिछली शाम उसकी भाई से फोन पर काफी देर बात होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ऐसा कोई मामला समझ में नहीं आया कि वह जान दे देगा। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed