फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

हमीरपुर : पुलिस कर्मी के रिश्तेदार को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार

Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। सिपाही के रिश्तेदार के साथ पिछले साइबर ठगी करने वाले दो दो आरोपियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 23500 रुपये, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि पुलिस लाइन निवासी गोरखपुर के सिपाही के रिश्तेदार कार्तिकेय चौधरी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया था कि 28 अगस्त को सामान मंगाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उसमें 9827940669 मिला, फोन लगाकर बात की। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने पेटीएम पर लिंक भेज कोड मांगा और खाते से दस बार में 74,438 रुपये निकाले गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

इसमें राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा निवासी सद्दाम खान पकड़ में आया। वह ठगी गई धनराशि मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहरौल थाना क्षेत्र के कानूनी निवासी राजकुमार सौर के एचडीएफसी बैंक खाते में स्थानांतरित करता था। सद्दाम का भाई साहुन उर्फ साहिल और राजकुमार धनराशि बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि राजकुमार प्रतिदिन लाखों की ठगी करते थे। राजकुमार व साहुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed