{"_id":"62c079a7e4e65c47223f6521","slug":"crime-hamirpur-news-knp7054905192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत में पिता पर लापरवाही की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत में पिता पर लापरवाही की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। उमरी गांव में खेल-खेल में छह वर्षीय बालक के हाथों चली गोली से दो वर्षीय भाई की मौत से पूरा गांव में शोक है। लापरवाही बरतने पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार के अन्य परिजनों के लाइसेंसी शस्त्र भी जमा करा लिए गए है।
शुक्रवार को उमरी गांव निवासी सचिव जयराम के बड़े बेटे मयंक के हाथों रिवाल्वर से चली गोली से उसके दो वर्षीय छोटे बेटे सिद्धार्थ की मौत हो गई थी। शनिवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत से उसकी मां प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां नौ साल से मानसिक रूप से बीमार रहती है। उसका इलाज चल रहा है। मयंक भी सहमा हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जयराम के खिलाफ असलहा को लेकर लापरवाही बरतने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जयराम के पिता बालादीन कुशवाहा की राइफल व रिवाल्वर भी थाने में जमा करा ली गई है। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करा लिया गया है। सभी शस्त्रों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।