{"_id":"62c078eccb98ac2e9e221a99","slug":"crime-hamirpur-news-knp705490214","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मांस तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में मांस तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चोरो मांस तस्कर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कार में मवेशी का मांस लादकर जा रहे चार तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा, कार व तीन बोरी में मांस बरामद किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान सुमेरपुर की ओर से आ रही कार को रोका गया। वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए वाहन में सवार कानपुर के चकेरी थाने के मोती नगर जाजमऊ निवासी सालिम, जाजमऊ के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी मेहताब अली, जाजमऊ के पथरौजा निवासी मोहम्मद नदीम व 279/271 खुंदर नगर गोदाम जाजमऊ निवासी मोहम्मद हसीन को दबोच लिया।
पुलिस ने सालिम के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बांदा के थाना जसपुरा गांव निवासी शिकारी मान सिंह से वनरोज (नीलगाय) का शिकार कराया था। इसी मांस को लेकर तीन बोरी में भरकर कार से लेकर जा रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने रेंजर बिशन सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अंकुर सचान की मौजूदगी में मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।