{"_id":"62546b5872fac05a2e289a0b","slug":"crime-hamirpur-news-knp6906481168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश और सिपाही घायल
विज्ञापन
बिवांर में पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी और एक सिपाही घायल हो गया। लुटेरों के चार साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दूधिया से लूटी गई बाइक, एक मोबाइल और चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की है।
गुरुवार व शुक्रवार की रात लगातार दो लूट की घटनाओं से थाना बिवांर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। गुरुवार को महिला व उसके देवर के साथ हुई लूट का पुलिस ने उसी रात खुलासा कर लिया था। लोदीपुर-निवादा में दूधिया के साथ हुई लूट पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी व स्वाट टीम लगी थी। इसी दौरान बिवांर पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइकों पर छह बदमाश ग्योंडी रोड़ पर लूट को अंजाम देने जा रहे हैं। थानाध्यक्ष की जानकारी पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ रविप्रकाश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी, बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसओजी के सिपाही कमल कांत को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग कर भाग रहे बांदा निवासी दो बदमाश शिवम सिंह चौहान व दीपक रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए मुस्करा प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से फतेहपुर से लूटी एक बाइक, लोदीपुर-निवादा में दूधिया से लूटी बाइक, दो तमंचा वलूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।