फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

वन विभाग नहीं पकड़ सका वनरोज

Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सुमेरपुर मौजे में खेतों में वनरोज की तलाश करती वन विभाग की टीम। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। शनिवार को वृद्ध किसान को हमलाकर मार डालने वाले वनरोज को वन विभाग अभी तक नहीं पकड़ सका है। टीम खेतों में उसकी खोज में जुटी है। वनरोज के न पकड़े जाने से किसानों में भय है।
विज्ञापन

ईदगाह के सामने रहने वाले रामआसरे प्रजापति (60) पर खेतों से चारा लेकर आते समय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास वनरोज ने हमला बोल दिया था। मौके पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर और पुलिस ने गाड़ियों के हूटर बजाकर उसे भगाया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया था। उसी दिन से सुमेरपुर के वन क्षेत्राधिकारी विशुन सिंह यादव टीम के साथ वनरोज को पकड़ने में जुटे हैं। रविवार सुबह से सोमवार शाम तक वन विभाग की टीम क्षेत्र में कोने कोने की खाक छानती रही परंतु वनरोज हाथ नहीं लगा। वन क्षेत्राधिकारी विशुन सिंह यादव ने बताया कि टीम लगातार वनरोज की खोजने में लगी है। किसान फसल काटने के लिए समूह में आने जाने के साथ हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा, सब्बल आदि धारदार हथियार सुरक्षा की दृष्टि से लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

वनरोज के हमले में जान गंवाने वाले किसान रामआसरे प्रजापति की पत्नी कमलेश कुमारी को विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की तरफ से प्रतिनिधि के रूप में कमलेश प्रजापति व अरविंद प्रजापति ने 10 हजार की आर्थिक मदद दी। कोविड फाइटर्स ग्रुप के सदस्यों की ओर से एकत्र पांच हजार सिद्धार्थ ठाकुर ने दिए। उन्होंने मृतक किसान की पत्नी व बेटों को आश्वस्त किया कि शासन की ओर से मिलने वाली मदद दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। आलोक गुप्ता, गोली सिंह, करन साहू, प्रियंक सैनी, प्रदीप तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed