{"_id":"623cada79932df56e6634700","slug":"crime-hamirpur-news-knp6872877169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप पर पेट्रोल खाली करते समय लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप पर पेट्रोल खाली करते समय लगी आग
विज्ञापन
शहर के अंदर स्थित पेट्रोल पंप में लगी आग को बुझाते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करते समय अचानक चेंबर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप कर्मी आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। वहीं चालक सूझबूझ दिखाते हुए पाइप खोल टैंकर लेकर भाग निकला। इससे टैंकर में आग न लगने से बड़ा हादसा होते टल गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बेनी प्रसाद रामनारायन फर्म का भारत पेट्रोलियम का पंप संचालित है। गुरुवार शाम सात बजे टैंकर से चैंबर में पेट्रोल खाली किया जा रहा था। तभी अचानक चैंबर में आग भड़क उठी। पेट्रोल पंप में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
पेट्रोल पंप के मुनीम चरन प्रसाद ने कहा टैंकर से चैंबर में तेल खाली किया जा रहा था। तभी अचानक चैंबर में आग लग गई। सड़क किनारे चैंबर है। शायद किसी ने बीड़ी या सिरगेट पीकर फेंक दी हो। इससे आग लग गई। पंप कर्मी अजय पाल ने कहा टैंकर के दो चैंबर से तेल खाली हो चुका था। तीसरे चैंबर में तेल खाली करते समय आग लगी। तेल भरते समय चैंबर के ढक्कन ढक्कन खोल दिए जाते है ताकि एयर न बन सके। इस मामले में कोतवाल भरत कुमार का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे हैं। अगर पंप कर्मियों की गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के बीचों बीच भीड़ भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप वर्षों पुराना है। इसके ठीक सामने पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। वहीं 30 से 40 मीटर के दायरे में कलेक्ट्रेट, सैनिक कल्याण बोर्ड, नगर पालिका के कार्यालय हैं।