{"_id":"61687681cca78572fb107155","slug":"crime-hamirpur-news-knp658334594","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के ससुर को बंदूक की बटों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के ससुर को बंदूक की बटों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। प्रधान के चुनाव की रंजिश में गांव के तीन दबंगों ने ग्राम प्रधान के ससुर को बंदूक की बटों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मझगवां थाने के कुल्हैंड़ा गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में उनकी बहू आरती ग्राम प्रधान बनीं हैं। वहीं भगवान सिंह की पत्नी गीता चुनाव हार गईं थीं। इससे रंजिश मानते हुए भगवान सिंह आए दिन उनके साथ गालीगलौज करते हैं।
आरोप लगाया कि बुधवार को वे चाचा रामप्रसाद के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान भगवान सिंह, आनंद स्वरूप व अभिषेक राइफल, लाठी व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। इन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन
मुन्नालाल ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए वह चाचा के घर में घुस गए। इस पर इन लोगों ने घर के अंदर घुस कर बंदूक की बटों से पीटा। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र रोहित व अन्य ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया। बंदूक, कुल्हाड़ी छीन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।