{"_id":"6165dde18ebc3e626f3adb04","slug":"crime-hamirpur-news-knp657954334","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार की तलाशी लेने पर 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया जबकि सवार चकमा देकर भाग निकला।
कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि चरखारी की ओर से कार में अवैध गांजा लाया जा रहा है। टीम ने घेराबंदी कर चरखारी रोड पर पावर हाउस के पास कार को रोक लिया। कार सवार पुलिस को चकमा देकर खेतों से होते हुए भाग निकले, जबकि चालक सैना रोड नहर बाईपास निवासी वसीम उल्ला को पकड़ लिया।
भागे हुए व्यक्ति की पहचान नई बस्ती चरखारी रोड निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि कार की डिग्गी में एक बोरी में 22 किलोग्राम गांजा छिपा कर रखा गया था। बरामद गांजा व कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।