{"_id":"6161dad68ebc3e25d64044fc","slug":"crime-hamirpur-news-knp657346794","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कंधौली गांव में शुक्रवार की रात चोर तीन घरों से नगदी समेत लगभग दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एक ही रात चोरी की तीन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है।
कंधौली गांव निवासी भानु प्रताप श्रीवास, रवि कुमार सविता व सुमेरा अनुरागी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात वह लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। भानु प्रताप के घर से 10 हजार रुपये नगद व जेवर उठा ले गए।
रवि कुमार के घर से दो हजार रुपये नगद व दुकान से सामान चोर चोरी कर ले गए। सुमेरा अनुरागी के घर से पांच हजार रुपये नगद व जेवर आदि ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच कर शीघ्र खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 14 सितंबर को इसी गांव निवासी रामदीन पाल के यहां आठ लाख, विक्रम राजपूत के यहां से ढाई लाख, दशरथ विश्वकर्मा एवं हरगोविंद पाल के घरों से लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी हो गई थी। इन घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।