{"_id":"60e88cb48ebc3e13531a5db1","slug":"crime-hamirpur-news-knp639252518","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को मारपीटकर 10 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को मारपीटकर 10 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील रोड पर सिंचाई और कृषि विभाग कार्यालय के बीच गुरुवार की रात एक व्यापारी से पांच युवकों ने मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल के अंदर कूदकर भाग गए। व्यापारी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द पकड़े जाएंगे।
नई बस्ती निवासी बल्देव प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह दुकानों में खाद्य सामग्री की सप्लाई करते हैं। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे वह घर लौट रहे थे। तभी सिंचाई और कृषि विभाग कार्यालय के बीच में पीछे से आए पांच युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए।
इसके बाद सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल से कूदकर भाग गए। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि जिस रास्ते से आरोपी भागे हैं, वहां कई दुकानों में सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस अगर सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो घटना का जल्द खुलासा हो सकता है। वहीं, कोतवाल ऋषि देव ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा व्यापारी से करीब पांच-छह हजार रुपये ही छीनने की सूचना मिली है।