{"_id":"60e5ef578ebc3ec2073bb222","slug":"crime-hamirpur-news-knp638883161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने किया बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। एक गांव में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। पति ने आरोपियों के घर पहुंचकर उलाहना दी तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के पति को अवैध असलहा लेकर दौड़ा लिया।
इसके बाद दबंगों ने घर पर धावा बोलकर बंदूक की बटों व लाठियों से दरवाजे पर प्रहार कर जमकर बवाल किया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने डीएम, एसपी व महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला के मुताबिक एक जुलाई की शाम लगभग पांच बजे वह अपने घर पर थीं। तभी गांव के दो दबंग घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर परिजनों ने पहुंचकर दबंगों को ललकारा। इस पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
पति के घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी। पति दबंगों के घर उलाहना देने पहुंचे तो वहां उन लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उनके पति को असलहा लेकर दौड़ा लिया। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर घर पहुंचे। पति के घर पहुंचने पर आरोपी भी पीछे से उनके घर जा धमके। बंदूक की बटों व लाठियों से दरवाजे पर प्रहार कर जमकर बवाल किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर थाने में दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।