{"_id":"609eb9838ebc3ee1c270ab02","slug":"crime-hamirpur-news-knp6284266147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को मारपीट कर किया लहुलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को मारपीट कर किया लहुलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। सब्जी लेने बाजार गए सिपाही को दबंगों ने लोहे की रॉड से पीट कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
जरिया थाने के सरीला कस्बा निवासी धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह गौतम बुद्ध नगर नोएडा के सेक्टर 135 एक्सप्रेसवे थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। छुट्टी पर घर आया है। शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे कस्बे के बाजार में सब्जी खरीदने गए थे।
तभी कस्बे के ही आठ लोगों ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि इस मारपीट में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आईं हैं। जरिया थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।