फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, घटना के समय परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे

Sat, 21 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। शहर के सूफीगंज जामा मस्जिद के पास शुक्रवार रात एक मकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। घटना के समय घर के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आग में 50 हजार रुपये समेत जेवर और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

सूफीगंज निवासी शफीक अहमद ने बताया शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी रात में अचानक एक कमरे में शार्टसर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

जिससे कमरे में रखी अलमारी, बक्सा, पुत्री की शादी व मंगनी का सामान, कपड़े, जरूरी कागजात समेत 50 हजार रुपये और करीब तीन लाख के जेवर जल गए। घटना की जानकारी होने पर घर पहुंचे व पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया आग से करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed